फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से आए सभी 20 लोगों में नहीं मिले कोरोना वायरस के लक्षण

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड। - फोटो : Jind
विज्ञापन
कोरोना वायरस की आहट से जींद का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसके लिए तमाम जरूरी तैयारियां की गई हैं। हालांकि जिले में 20 ऐसे लोगों की पहचान की गई, जो चीन से आए थे, लेकिन जांच में सभी सुरक्षित पाए गए हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने जरूरत पड़ने पर एन-95 मास्क का स्टॉक रखा है। इस मास्क का इस्तेमाल वायरस से पीड़ित मरीज की जांच या उपचार के दौरान किया जाता है। इसके अलावा तीन अस्पतालों को पैनल पर लिया गया है, जहां वेंटिलेटर की सुविधा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में गत दिनों 20 ऐसे लोगों की पहचान की गई, जो चीन से या चीन के रास्ते जिले में आए हैं। ऐसे में एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी को देखरेख में रखा और जांच करवाई। सभी लोगों में खतरनाक कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के लिए यह राहत की बात है, लेकिन इसके बावजूद इस मामले में किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लिया जा रहा।
सभी अस्पतालों को एडवाइजरी जारी
इसी बीच सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा जिला के सभी अस्पतालों को एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस के लक्ष्य दिखने पर किसी भी मरीज की सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें। इससे वायरस को फैलने से रोका जा सकेगा।
विज्ञापन

जागरूक करने के लिए अभियान जारी
वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रहा है। इसमें खांसी, बुखार व सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों को दिखाने की सलाह दी जा रही है। वहीं बचाव के लिए भी खास निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके तहत सबसे पहले चीन से आए लोगों में यदि लक्षण दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें। लक्षण वाले यात्री मास्क का इस्तेमाल करें और लोगों से दूरी बनाए रखें। घर से बाहर भ्रमण नहीं करें। खुद उपचार नहीं करें। छींकते और खांसते समय टिश्यू या रुमाल का प्रयोग करें। इससे दूसरे लोगों में इसका संक्रमण नहीं होगा।
अभी तक जिले में कोरोना का कोई केस नहीं आया है। इसके बावजूद भी पूरी एहतियात बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। एन 95 मास्क का पूरा स्टॉक है। सामान्य मास्क भी उपलब्ध है। अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। लोग इस बारे में अफवाहें नहीं फैलाएं, कोई भी सूचना है तो स्वास्थ्य विभाग को दें।
विज्ञापन

डॉ. जयभगवान जटान, सिविल सर्जन।

सिविल अस्पताल में उपलब्ध एन 95 मास्क को दिखाते सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जटान।- फोटो : Jind

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें