फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तैराकों ने 11 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य जीते

Fri, 14 Nov 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी11 : विजेता ​खिलाड़ियों को इनाम रा​​शि देकर सम्मानित करते खेल विभाग ​अ​धिकारी। स्रोत को
विज्ञापन
जींद। हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में जिले के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं प्रतियोगिता में टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में आदित्य, साहिल, रमन, सचिन, रविंद्र और रक्षित ढुल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीते।
तरुण, परियंक, दीपक, रॉबिन और अंकित ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि शुभम और विश्वदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम स्पर्धाओं में भी पुरुष तैराकों ने शानदार तालमेल दिखाया।
तैराकी में पुरुष वर्ग का परिणाम : 4 गुणा 200 मीटर फ्री रिले में रविंद्र, आदित्य, रॉबिन और विश्वदीप की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। 4 गुणा 100 मीटर फ्री रिले में रविंद्र, रॉबिन, दीपक और आदित्य की टीम ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। 4 गुणा 100 मीटर मेडल रिले में शुभम, सचिन, रविंद्र और रॉबिन की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त 250 मीटर मिक्स रिले में रविंद्र, नितिका, आस्था और रॉबिन की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

13जेएनडी11 : विजेता खिलाड़ियों को इनाम राशि देकर सम्मानित करते खेल विभाग अधिकारी। स्रोत को

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें