13जेएनडी37-कबड्डी में नेशनल गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ी स्वीटी। स्रोत कॉलेज
जींद। चार से आठ मई तक खेलो इंडिया यूथ नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप बिहार में हुई। इसमें हरियाणा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें हिंदू कन्या महाविद्यालय की स्वीटी ने अपना प्रतिनिधित्व दिया और गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा कि महाविद्यालय ने खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त किए हैं और महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डॉ. मीना मलिक ने कहा कि स्वीटी पहले भी ऑल इंडिया सर्कल कबड्डी में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। राष्ट्रीय स्तर की बहुत ही बेहतरीन खिलाड़ी है। शारीरिक शिक्षा विभाग की इंचार्ज डॉ. नीलम रानी ने खिलाड़ी को बधाई दी। कॉलेज समिति के प्रधान डॉ. अंशुल सिंगला ने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।