संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। गांव हाट में शुक्रवार दोपहर बिल्डिंग मटेरियल दुकानदार गुरुदत्त (32) की उसकी दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे कारण चाची से अवैध संबंध होना बताया जा रहा है। विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। गांव निवासी चक्रवर्ती पर एफआईआर दर्ज की है जो महिला का देवर है।
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक गुरुदत्त और आरोपी पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद की वजह रिश्ते में चाची बताई जा रही महिला के साथ गुरुदत्त के साथ अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। इस मामले को लेकर गांव में कई बार पंचायत हुई थी।
सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दिबश दे रही हैं। पोस्टमार्टम कल शनिवार को होगा। गुरुदत्त अविवाहित थे, महिला दो बच्चों की मां है। गुरुदत्त गांव में रहकर अपना कारोबार संभालता थे जबकि उसके दो भाई बाहर रहकर काम करते हैं।
फोटो 17जेएनडी38-गुरुदत।
फोटो 17जेएनडी38-गुरुदत।
फोटो 17जेएनडी38-गुरुदत।