06जेएनडी28: ई-दिशा केंद्र के निरीक्षण के दौरान कर्मचारी से जानकारी लेते हुए एसडीएम रमित यादव। स
जींद। उचाना एसडीएम रमित यादव ने सोमवार को ई-दिशा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने काउंटरों पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
एसडीएम ने मैरिज सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण (आरसी) से जुड़े काउंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक काउंटर के सामने आवश्यक दस्तावेजों की सूची लगाई जाए ताकि लोगों को बार-बार जानकारी के लिए केंद्र के चक्कर न काटने पड़ें।
उन्होंने कहा कि भले ही ये सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं लेकिन कई लोग जानकारी के अभाव में केंद्र पर आते हैं इसलिए पारदर्शिता जरूरी है।
इसके अलावा उन्होंने ई-दिशा केंद्र में आने वाले लोगों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। शौचालयों की साफ-सफाई और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। गर्मी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने वाटर कूलर में ठंडे पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।