फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुरेश मलिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरपंच अनिल मांडो बने प्रधान महासचिव

Sun, 08 Jun 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी07: इनेलो के जींद विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त पदा​धि​कारियाें का स्वागत करते हुए। संग
विज्ञापन
जींद। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की जींद विधानसभा क्षेत्र की बैठक हलका प्रधान सुखजिंद्र सिंह रेढू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर जिला के प्रभारी व पूर्व विधायक रामफल कुंडू व जिलाध्यक्ष विजेंद्र रेढू ने शिरकत की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजेंद्र रेढू ने बताया कि संगठन को जिला स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। शनिवार को जींद विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी को घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि पार्टी राष्ट्रीय, राज्य, जिला व हलका स्तर के संगठन को मजबूत करने के बाद जोन व बूथस्तर की कार्यकारिणी की भी घोषणा जल्द करेगी।
जिला प्रभारी रामफल कुंडू ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि रिटायर्ड एक्सईएन सुरेश मलिक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सरपंच अनिल मांडो लाठर को प्रधान महासचिव बनाया गया।
विज्ञापन

रणबीर, यशपाल, सुरेंद्र कंडेला, सुभाष सिहाग, ईश्वर सिंह, पूर्व सरपंच सज्जन सिंह, डाॅ. राजेंद्र भाभर को उपाध्यक्ष बनाया गया। बनी रायचंदवाला, गुरमेल मोर, ओम छान्नै, रामफल, अशोक काला, सतबीर, दीपक सरपंच को महासचिव के पद से नवाजा गया।
वहीं देवेन्द्र, अमित, सुखबीर बढ़ाला, सुरज किरण, रणबीर पूनिया, अजमेर, कुलदीप राठी, सोनू, हरदीप कंडेला, राजबीर, दीपक बड़ौदी, जयपाल नंबरदार, रामफल, रामेश्वर यादव, दलजीत लीला, दीपक बड़ौदी, हरिकेश व राजकुमार पंवार को सचिव बनाया गया। साथ ही जगबीर तलोडा को संगठन सचिव, कुलदीप राणा को कोषाध्यक्ष व विकास छान्नै को पार्टी का प्रचार सचिव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें