फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय महाविद्यालय में डिबेट प्रतियोगिता में सूरज और सुकांत प्रथम

विज्ञापन
09जेएनडी02: राजकीय महाविद्यालय में डिबेट प्रतियोगिता में विजेता विद्या​​​र्थियों को सम्मानित कर
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में अर्थशास्त्र विभाग ने वाद-विवाद कार्यक्रम आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख विषयों में जेंडर डिबेट, डिमॉनेटाइजेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं रोजगार, विश्व युद्धों के प्रभाव और कच्चे तेल पर निर्भरता शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी सूरज और सुकांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थी अखिल और अंकुश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि एमए अंतिम वर्ष की छात्राएं अंजू और काजल तृतीय स्थान पर रहीं।


प्राचार्य सत्यवान मलिक ने वाद-विवाद की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डिबेट विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, तार्किक क्षमता तथा विचार अभिव्यक्ति को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं व्यावहारिक जीवन में डिबेट की अनिवार्यता और महत्त्व के बारे में भी अवगत कराया। कार्यक्रम में लगभग 30 विद्यार्थियों की उपस्थिति रही जिनमें से 16 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर नूतन, मोनिका,सुनीता, ज्योति और दीपिका मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें