09जेएनडी04-पुलिस गिरफ्त में 22 कारतूस के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। सीआईए स्टॉफ नरवाना की टीम ने 22 अवैध कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शहर नरवाना की मोरपत्ती निवासी मोहित के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीआईए स्टॉफ की टीम बुधवार शाम को इंदिरा कॉलोनी नरवाना के पास तैनात थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक युवक अवैध कारतूसों लेकर धरौदी फाटक टोहाना रोड नरवाना के पास किसी के इंतजार में खड़ा है जिसने काले रंग कि टी-शर्ट और काला सलेटी रंग का लोअर पहन रखा है।
सूचना पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और वहां बताए हुलिया अनुसार एक युवक दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर तेज कदमों से आगे बढ़ने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़कर नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम मोर पत्ती निवासी मोहित बताया।
उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर के 22 कारतूस बरामद हुए। उससे लाइसेंस मांगा तो उसके पास लाइसेंस नहीं मिला।