फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुपर-100 लेवल-2 परीक्षा का शेड्यूल जारी, जिले के 159 विद्यार्थी कुरुक्षेत्र में देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा शिक्षा विभाग ने सुपर-100 कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए लेवल-2 प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों के 10वीं कक्षा के 2,113 मेधावी विद्यार्थी परीक्षा हिस्सा लेंगे। इनमें जींद जिले के 159 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

यह परीक्षा 19 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 कैंपस में तीन अलग-अलग बैचों में आयोजित की जाएगी। जिले 159 विद्यार्थियों ने लेवल-एक पास कर लेवल-2 परीक्षा में जगह बनाई है।
जिले के विद्यार्थियों का नंबर दूसरे बैच में आएगा जिसका आयोजन 22 से 24 अप्रैल के दौरान होगा। इस बैच में जींद के साथ पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, रोहतक और झज्जर के विद्यार्थी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के आदेशानुसार, चयनित विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र कैंपस में तीन दिनों तक रुकना होगा। विद्यार्थियों को सुबह नौ बजे रिपोर्ट करना अनिवार्य है जबकि पंजीकरण प्रक्रिया दोपहर 12 बजे तक चलेगी।
विभाग की ओर से विद्यार्थियों के रहने, खाने और अन्य सभी सुविधाओं की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी। अभिभावकों के लिए सख्त निर्देश हैं कि वे केवल बच्चों को छोड़ने और लेने आ सकते हैं लेकिन उन्हें कैंपस में रुकने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा म मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ी, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने या अनुशासनहीनता पाए जाने पर छात्र को तुरंत कार्यक्रम से निष्कासित कर दिया जाएगा।
पहला बैच 19-21 अप्रैल : हिसार 200, भिवानी 124, रेवाड़ी 110 समेत अन्य जिलों के विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।।
दूसरा बैच 22-24 अप्रैल : जींद 159, पानीपत 151, सिरसा 140, फतेहाबाद 95,सोनीपत 89, रोहतक 54 और झज्जर के 50 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
तीसरा बैच 25-27 अप्रैल :
गुरुग्राम 146, कैथल 134, करनाल 86, कुरुक्षेत्र 76,यमुनानगर 67, पंचकूला के 63 और अंबाला के 54 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
वर्जन
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सुपर-100 लेवल-2 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिले के 159 विद्यार्थी दूसरे बैच में शामिल होंगे जो 22 से 24 अप्रैल तक कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा। विद्यार्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए हैं ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें। -रणधीर सिंह लोहान,जिला विज्ञान विशेषज्ञ, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें