फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुनील ने सच्चा खेड़ा में पीएनबी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया

विज्ञापन
20जेएनडी22: प्रशिक्षण केंद्र का दौरा करते हुए। स्रोत केंद्र।
विज्ञापन
नरवाना।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक किसान प्रशिक्षण केंद्र, सच्चा खेड़ा में शुक्रवार को हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील ने दौरा कर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण किया।
केंद्र के निदेशक हितेश कालरा व प्रशिक्षण स्टाफ ने उनका स्वागत किया और केंद्र में चल रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने भविष्य में एचएसआरएलएम के साथ और बेहतर समन्वय की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन

अधिकारी सुनील ने प्रशिक्षण ले रहे प्रतिभागियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ग्रामीण महिलाओं और युवाओं के सशक्तीकरण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने समूह गठन, नियमित बचत, आंतरिक ऋण सुविधा, बैंक लिंकेज और सरकारी योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सिलाई, ब्यूटी पार्लर, डेयरी, मधुमक्खी पालन व बेकरी जैसे छोटे व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बना जा सकता है। साथ ही प्रतिभागियों को समूह में कार्य करने और वित्तीय अनुशासन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अंत में उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक साबित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें