फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुनील ने पहले भी की है रितु के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पीजीआई रोहतक में शनिवार को कालवा गांव में गोली लगने से घायल हुई दोनों बहनों का ऑपरेशन सफल रहा, हालांकि अभी भी दोनों की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन

उनके वार्डों के बाहर पुलिस बल तैनात है। इसके अलावा पुलिस की चार टीम आरोपी को ढूंढने में लगी हुई है। पुलिस ने आरोपी करनाल के गांव पोपड़ा निवासी सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शुक्रवार को कालवा निवासी सीनू (26 वर्षीय) और उसकी बहन रितु (22 वर्षीय) पिल्लूखेड़ा से अपने घर जा रही थी। गांव में पहुंचते ही उनकी बड़ी बहन आशा के देवर ने उनको गोली मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दोनों बहनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


आरोपी ने पहले भी की थी रितु के साथ मारपीट

सुनील कई सालों से रितु से शादी करने की जिद कर रहा है। एक साल पहले भी इसी जिद के कारण उसने रितु के साथ मारपीट भी की थी। इसकी शिकायत पिल्लूखेड़ा थाना में दी गई थी। दोनों परिवारों की रिश्तेदारी होने के चलते उनका समझौता हो गया था। सुनील अब दोबारा दो माह से रितु को परेशान करने लग गया था। परिजनों ने सुनील के परिवार वालों से शिकायत भी की, लेकिन सुनील जिद पर अड़ा था। वह रितु को जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगी हुई हैं। वहीं पीजीआई रोहतक में घायल लड़कियों के वार्ड के बाहर पुलिस की टीम तैनात है।

राम अवतार, प्रभारी, पुलिस थाना पिल्लूखेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें