फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुंदरपुरा बनेगा प्रदेश का पहला 24 घंटे पेयजल आपूर्ति वाला गांव

Thu, 12 Mar 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी23: दिल्ली में जल जीवन मिशन के डायरेक्टर के साथ सरपंच आरती श्योकंद। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
जींद। जिले का सुंदरपुरा गांव जल्द ही प्रदेश का पहला ऐसा गांव बनने जा रहा है जहां ग्रामीणों को 24 घंटे पेयजल की आपूर्ति होगी। गांव में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक स्वच्छ और बेहतर पेयजल पहुंचाने के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के चलते सरपंच आरती श्योकंद को बुधवार को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच आरती को राष्ट्रपति, केंद्रीय पेयजल मंत्री और जल जीवन मिशन के डायरेक्टर ने सम्मानित किया। यह सम्मान गांव में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने और लोगों को जागरूक करने के लिए किए गए प्रयासों के लिए दिया गया। सरपंच आरती श्योकंद ने गांव में पेयजल व्यवस्था को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।
जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य तेजी से पूरा कराया गया। इसके साथ ही गांव में पाइप लाइन की लीकेज को बंद करवाने पर विशेष ध्यान दिया गया। इससे पानी की बर्बादी को रोका गया। गांव के सभी मकानों के बाहर टोटियां लगवाई गईं ताकि लोगों को आसानी से पानी उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्राम सभा और ग्राम सीवर कमेटी की बैठकों को समय पर आयोजित कर ग्रामीणों को जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। सरपंच और टीम ने घर-घर जाकर पानी की गुणवत्ता की जांच भी करवाई जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि ग्रामीणों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल मिल रहा है। इन प्रयासों के चलते गांव में जल प्रबंधन की व्यवस्था बेहतर हुई है और ग्रामीणों को नियमित रूप से साफ पानी मिल रहा है।

सरपंच के प्रयासों से गांव की पेयजल व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है। आने वाले समय में सुंदरपुरा गांव प्रदेश के लिए एक मॉडल गांव के रूप में उभरेगा जहां 24 घंटे स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था होगी। इसके लिए भी काम किया जा रहा है। फिलहाल किए गए बेहतर कार्यों को देखते हुए उनको दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है।-रणधीर मताना, जिला सलाहकार जनस्वास्थ्य विभाग जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें