फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निबंध प्रतियोगिता में सुनैना ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
16जेएनडी09: छात्रा सुनैना को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
नरवाना। शिक्षा विभाग की ओर से वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा की छात्रा सुनैना ने प्रथम स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 26 दिसंबर 2025 को पंजाबी भाषा में आयोजित की गई थी। इसमें जिले भर के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि कक्षा 11वीं की छात्रा सुनैना ने अपने उत्कृष्ट लेखन कौशल और विषय की गहरी समझ के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उसे 3100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने छात्रा सुनैना, उसके अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए जिससे उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सके।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन समिति के सीनियर विंग प्रधान अमित कुमार और जूनियर विंग प्रधान बलविंदर शर्मा ने भी छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी विद्यालय के एक विद्यार्थी को राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य के कुशल नेतृत्व में विद्यालय निरंतर शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें