फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार लॉ एंड ऑर्डर समेत हर मोर्चे पर फेल : डॉ. कृष्ण

विज्ञापन
16जेएनडी11-विधानसभा सफीदों की समीक्षा बैठक में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर। स्रोत - फोटो : छात्रा की मौत के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। बहुजन समाज पार्टी की सोमवार को कार्यालय सफीदों में विधानसभा की संगठन समीक्षा बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. कृष्ण जमालपुर, विशिष्ट अतिथि प्रदेश जोन प्रभारी मा. जिले सिंह पहुंचे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजेश सिंघाना ने की। डाॅ. कृष्ण जमालपुर ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर समेत हर मोर्चे पर फेल हैं। अपने राजनीतिक लाभ के लिए जाति एवं धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़वाकर असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है।

भाजपा राज में कर्मचारी, व्यापारी, किसान, मजदूर, युवा, बुजुर्ग सब परेशान हैं। आज प्रदेश में हत्याएं, फिरौती, बलात्कार एवं भ्रष्टाचार की घटनाएं चरम सीमा पर हैं। प्रदेश में पुलिसिया गुंडाराज कायम है और प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं पर ध्यान देने और उनके समाधान की बजाय चुटकुले सुनाने में मस्त हैं।
विज्ञापन


अंत में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर की उपस्थिति में मा. जिले सिंह कश्यप ने कश्यप समाज के लोगों को बसपा में शामिल करवाया। इसमें मुख्य रूप से बलवान रधाना, नफे सिंह सिंघाना, रामरूप सिंघाना, ऋषि, बलजीत, रणधीर, कृष्ण, बलवान सिंघाना, कपूरी मुआना, राजू मुआना, जयपाल खेड़ी खेमावती ने भाजपा एवं कांग्रेस छोड़कर बसपा ज्वाइन की।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश सचिव एसडीओ सूरत सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिवानामाल, वरिष्ठ बसपा नेता डाॅ. प्रवीण मंडल, जिला महासचिव बलवान कश्यप, विधानसभा अध्यक्ष राजेश सिंघाना, विधानसभा प्रभारी डाॅ. सूरजभान, विधानसभा प्रभारी जयनारायण धानक, अशोक रेढू, जगदीश भुक्कल, रामकिशन सिंघाना, सतपाल पौड़िया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें