21जेएनडी08-सुदेश सहरावत को नियुक्ति पत्र देते जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और कब बुलबुल के जिला सं
जींद। राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय शामलो कलां के शिक्षक सुदेश सहरावत को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र और कब बुलबुल के जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ ने नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने कहा कि जिला जींद ने कब बुलबुल गतिविधियों में जिला संगठन आयुक्त कब बुलबुल राजेश वशिष्ठ के कुशल नेतृत्व में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
नेशनल गोल्डन एरो अवॉर्ड में इस वर्ष भी पूरे राज्य मे प्रथम स्थान हासिल करके एक बार फिर से अपनी श्रेष्ठता का प्रदर्शन किया है। जिला जींद के लिए गर्व की बात है कि कक्षा पहली से पांचवीं के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने का अवसर मिला। जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ ने कहा कि प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को खेल-खेल में शिक्षा देने के उद्देश्य से कब बुलबुल गतिविधियों का आयोजन करवाया जाता है। पिछले 17 साल से जिला जींद के कब बुलबुल उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। सुदेश सहरावत ने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि जिले की स्काउटिंग गतिविधियों को सभी विद्यालयों के सभी बच्चों तक पहुंचाया जाए।