फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घर में अचानक लगी आग, चार पशु झुलसे

विज्ञापन
29जेएनडी14: शाहपुर गांव में मौके का निरीक्षण करने पहुंचे उचाना एसडीएम रमित यादव। स्रोत ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
जींद। शाहपुर गांव में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से एक घर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन भैंस और एक गाय बुरी तरह झुलस गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना उचाना कलां के विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री को दी। उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए एसडीएम को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उचाना एसडीएम रमित यादव ने शाहपुर गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गांव के सरपंच जयपाल ने एसडीएम को बताया कि गांव निवासी टेकराम के घर में आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक पशुओं के झुलसने के साथ घर में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।
ग्रामीणों के अनुसार, घर में आग लगने से पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीएम रमित यादव ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

29जेएनडी14: शाहपुर गांव में मौके का निरीक्षण करने पहुंचे उचाना एसडीएम रमित यादव। स्रोत ग्रामीण- फोटो : अमर उजाला/संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें