जींद। जिले के तीन अलग-अलग गांव में चोरों ने खेतों से पानी की मोटर चोरी कर ली। तीनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी के मामले दर्ज किए हैं।
जींद सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव चाबरी में सुभाष के खेत से चोरों ने 22 जून की रात को अज्ञात ने सोलर पंप मोटर चुरा ली। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दूसरा मामला पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव खरक गागर का है।
विजेंद्र ने एफआईआर में बताया कि 29 जून की रात को अज्ञात व्यक्ति उसके खेतों से सोलर पंप कंट्रोलर चोरी करके ले गए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसी गांव में 30 जून की रात को किसान विक्रम के खेत से तीन हॉर्स पावर की सोलर पंप मोटर चोरी हो गई। पुलिस ने इस मामले में भी एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।