फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेवानिवृत्ति से एक साल पहले ही सबको अलविदा कह गए सूबेदार जयपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला (रोहतक)। चुलियाणा निवासी सूबेदार जयपाल जांगड़ा पंचतत्व में विलीन हो गए। पंजाब के बठिंडा में तैनात जवान की बीमारी के चलते निधन हो गया था। शुक्रवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। वह वर्ष 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। इससे पूर्व ही वह सबको अलविदा कह गए।
विज्ञापन

1996 में सेना में भर्ती हुए थे
परिजनों ने बताया कि सूबेदार जयपाल को बीमारी ने ऐसे घेरा कि वह इससे उबर नहीं पाए। गांव में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वह वर्ष 1996 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2026 में सेवानिवृत्त होना था। उनके निधन पर ग्रामीणों ने शोक प्रकट किया है। बेटे परमजीत ने बताया कि वह भी सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहता है। इसकी तैयारी कर रहा हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें