रोहतक। हरियाणा के राज्यपाल एवं कुलाधिपति असीम कुमार घोष ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के वित्त अधिकारी मुकेश भट्ट को चौ. बंसी लाल यूनिवर्सिटी, भिवानी की वित्तीय समिति में गवर्नर मनोनीत किया है। राज भवन हरियाणा की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार तुरंत प्रभाव से दो वर्ष के लिए मनोनीत किया गया है। वित्त अधिकारी मुकेश भट्ट ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति का आभार जताया। संवाद