07जेएनडी19: पंचायती राज विभाग कार्यालय। संवाद
जींद। स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के लिए प्रयासरत है। इसके चलते 46.63 लाख रुपये की राशि से मनोहरपुर गांव में सब हेल्थ सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने टेंडर जारी किया है। इसकी बिड अब 15 सितंबर को ओपन होगी।
मनोहरपुर गांव में अब तक न तो स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए शहर में आना पड़ता था। किसी भी तरह की सामान्य बीमारी के उपचार के लिए जींद आना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत ने प्रशासन से गांव में सब हेल्थ सेंटर की मांग की।
ग्रामीण आबादी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मांग को मंजूरी मिली। इसके बाद गांव में सब हेल्थ सेंटर बनवाने के लिए एस्टीमेट तैयार करवाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए राशि जारी कर पंचायती राज विभाग को दी।
अब पंचायती राज विभाग ने गांव में सब हेल्थ सेंटर बनाने के लिए टेंडर लगाया है। आगामी एक वर्ष तक इस भवन का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा ताकि गांव में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर उपलब्ध करवाई जा सकें। इसके शुरू होने के बाद ग्रामीणों को उपचार के लिए जींद समेत आसपास के अन्य अस्पतालों में जाने से छुटकारा मिलेगा।
पांच हजार की आबादी पर एक सब हेल्थ सेंट
पांच हजार की आबादी पर एक सब हेल्थ सेंटर बनाया जाता है। इसमें तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों का स्टॉफ होता है। यहां पर सामान्य बीमारियों का उपचार किया जाता है। गंभीर मरीज आने पर नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या फिर जिला अस्पताल में रेफर किया जाता है। अगर एक गांव की आबादी पांच हजार से कम है तो इसमें आसपास के गांव भी जोड़े जाते हैं। सब हेल्थ सेंटर बनने के बाद ही इसमें स्टॉफ की नियुक्ति होगी।
वर्जन
मनोहरपुर गांव में सब हेल्थ सेंटर बनाने के लिए टेंडर लगाया गया है। अगले सप्ताह ही टेंडर की बिड खुल जाएगी। इसके बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इस पर 46.63 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। -पोषण कल्याण एक्सईन पंचायती राज विभाग जींद।