फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: योगासन प्रतियोगिता में छात्रों ने जीते 21 मेडल

Thu, 03 Aug 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। हरियाणा योगासन खेल नर्सरी डीएवी स्कूल अर्बन एस्टेट जींद के छात्रों ने जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता में 21 पदक प्राप्त कर नर्सरी का गौरव बढ़ाया है। इन विजेताओं को हरियाणा योगासन खेल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी वीरवार को स्कूल नर्सरी में पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में कहा कि अब विद्यार्थी हिसार में होने वाली हरियाणा राज्य योगासन खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि हर्षित ने आयु वर्ग 9 से 14 आयु वर्ग में ट्रेडिशनल में स्वर्ण पदक, हिमांशु आयु वर्ग 14 से 18 आर्टिस्टिक सोलो में स्वर्ण पदक, आयु वर्ग 14 से 18 आर्टिस्टिक सोलो में स्वर्ण पदक और हिमांशु व हर्ष की जोड़ी ने रिद्मिक पेयर में स्वर्ण पदक जीता। गुरमीत आयु वर्ग 18 से 28 आयु वर्ग में रिदमिक पेयर में स्वर्ण पदक, पंकज आयु वर्ग 14 से 18 आयु वर्ग में ट्रेडिशनल में स्वर्ण पदक जीता। गुरमीत 18 से 28 आयु वर्ग में आर्टिस्टिक सोलो में स्वर्ण पदक, पंकज और हर्ष ने 18 से 28 आयु वर्ग आर्टिस्टिक पेयर में स्वर्ण पदक, आर्यन और हिमांशु ने आयु वर्ग 9 से 14 आयु वर्ग पेयर में स्वर्ण पदक, गुरमीत और विनीत ने आयु वर्ग 18 से 28 में स्वर्ण पदक, दिव्यांश ने आयु वर्ग 9 से 14 आयु वर्ग में आर्टिस्टिक सोलो में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैदिक और लक्षित ने आयु वर्ग 9 से 14 आर्टिस्टिक पेयर में रजत पदक, हिमांशु आयु वर्ग 9 से 14 ट्रेडिशनल में रजत पदक जीता। हर्ष ने आयु वर्ग 14 से 18 आर्टिस्टिक सोलो में रजत पदक तथा 9 से 14 आयु वर्ग में अंकिता ने आयु वर्ग 9 से 14 आर्टिस्टिक सोलो में कांस्य पदक जीता। अंकुश आयु वर्ग 14 से 18 आर्टिस्टिक सोलो में कांस्य पदक, अंकुश ने आयु वर्ग 14 से 18 ट्रेडिशनल में कांस्य पदक, अंकुश ने 14 से 18 आयु वर्ग आर्टिस्टिक सोलो में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें