फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संख्यात्मक ज्ञान के आधार पर विद्यार्थियों का होगा आकलन

Thu, 11 Sep 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी24-नगूरां खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अध्यापकों को ट्रेनिंग देती ट्रेनर मनीषा। स्रो - फोटो : mathura
विज्ञापन
अलेवा। शिक्षा विभाग राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा दूसरी और तीसरी के विद्यार्थियों का आकलन करेगा। इसी के चलते बुधवार को अलेवा खंड शिक्षा अधिकारी रणपाल श्योकंद व ट्रेनर मनीषा ने अध्यापकों को ट्रेनिंग दी। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कौशिक ने किया। यह आकलन 15 और 16 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। विभाग ने इससे जनगणना अभ्यास का नाम दिया है।
विज्ञापन

इसके तहत विद्यार्थियों को शैक्षणिक स्थिति का आकलन कर उन्हें मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान के आधार पर वर्गीकृत किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की वास्तविक शैक्षणिक क्षमता को पहचाना और उसके अनुसार उन्हें अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध करवाना है। दरअसल यह कार्य टैब से करना है।
स्कूल प्राचार्य भी मौजूद रहेंगे ताकि आकलन सही तरीके से हो सके। करीब दो घंटे तक ट्रेनिंग में बताया गया कि कैसे टैब में पूरी जानकारी देनी है। 15 सितंबर को भाषा विषय का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें हिंदी भाषा में शब्द, वाक्य व अनुच्छेद, पठन निपुणत्ता को परखा जाएगा। 16 सितंबर को गणित विषय का आकलन होगा। इसमें संख्याओं की पहचान, जोड़ व घटाव जैसे आधारभूत कौशल परखने पर जोर रहेगा। इस अवसर पर एबीआरसी सुमन, राममेहर, अशोक व अमरदीप भी मौजूद रहे।
बॉक्स
सभी अध्यापकों को नगूरां खंड शिक्षा कार्यालय में ट्रेनिंग भी दी गई है। दूसरी व तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों का आकलन होगा। अध्यापक एप के माध्यम से यह टेस्ट होगा। सभी अध्यापकों को कहा गया है कि जो विद्यार्थी बताए वही भरें ताकि आकलन सही हो।-रणपाल श्योकंद, खंड शिक्षा अधिकारी अलेवा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें