फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: इलेक्ट्रिक बसों में भी विद्यार्थियों के पास पर मिलेगी निशुल्क यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। रोडवेज बसों में पास के आधार पर सफर करने वाले विद्यार्थियों को अब इलेक्ट्रिक बसों में भी निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। हरियाणा सिटी बस सर्विस लिमिटेड (एचसीबीएसएल) ने प्रदेश में संचालित इलेक्ट्रिक बस सेवाओं में यह सुविधा लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।
पानीपत डिपो की चार इलेक्ट्रिक बसें जींद तक संचालित हो रही हैं। इनमें पहली बस दोपहर बाद 3:50 बजे, दूसरी 4:50 बजे, तीसरी 5:20 बजे और चौथी शाम 5:50 बजे जींद से पानीपत के लिए रवाना होती है। जींद से पानीपत तक इलेक्ट्रिक बस का किराया करीब 110 रुपये है, जबकि रोडवेज और परिवहन समिति की बसों में किराया करीब 80 रुपये है।
विज्ञापन

जींद से पानीपत आने-जाने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। अभी तक विद्यार्थियों के पास पर निशुल्क यात्रा की सुविधा सामान्य बसों तक सीमित थी। पानीपत रूट पर परिवहन समिति की करीब 26 बसें भी संचालित होती हैं।
इनमें विद्यार्थियों के साथ परिचालकों के कथित दुर्व्यवहार की शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक बसों में पास मान्य होने से विद्यार्थियों को यात्रा का एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। इलेक्ट्रिक बसों में सफर अपेक्षाकृत आरामदायक रहता है।
विज्ञापन

जींद डिपो की ओर से भी मुख्यालय को पांच इलेक्ट्रिक बसों की मांग भेजी गई है, लेकिन अभी तक बसें उपलब्ध नहीं हुई हैं। यदि डिपो को इलेक्ट्रिक बसें मिलती हैं तो यात्रियों को रूट के अनुसार बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें