06जेएनडी22-राजकीय महाविद्यालय अलेवा में विजेता विद्यार्थियों के साथ स्टाफ। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय महाविद्यालय अलेवा में बुधवार को निबंध लेखन एवं समूह चर्चा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शालू ने प्रथम, काजल ने द्वितीय और रिंकू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डॉ. अमरदीप पूनिया, हिंदी के प्राध्यापक दिनेश और मीनू ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की लेखन क्षमता, तर्कशक्ति एवं अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करना है। समूह चर्चा सत्र में विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने तर्कों एवं दृष्टिकोणों को साझा किया जिससे बौद्धिक आदान-प्रदान का सकारात्मक वातावरण बना। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से प्राचार्य मुनीष ने शिरकत की। निर्णायक मंडल की भूमिका डा. सोनू और डा. प्रदीप ने निभाई।