फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों को मानव अधिकारों के मूल सिद्धांतों बारे में बताया

विज्ञापन
10जेएनडी19-पीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोधर में विद्या​र्थियों को संबो​धित करती मुख्य न्यायिक दं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस एवं एंटी ड्रग कैंपेन के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से बुधवार को पीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोधर में जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मोनिका ने छात्रों को मानव अधिकारों के मूल सिद्धांतों, उनके संरक्षण, संवैधानिक महत्व तथा प्रत्येक नागरिक के मौलिक कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मोनिका ने बताया कि मानव अधिकार केवल विधिक संरक्षण का विषय नहीं बल्कि एक स्वस्थ, सुरक्षित और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव के दूत बनें।
विज्ञापन

इसके बाद गांव में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और पैरालीगल वॉलंटियर्स ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान नशा-निवारण, मानव अधिकार संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से संबंधित नारे लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें