फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों को महिला सशक्तीकरण नारी सम्मान के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
17जेएनडी02: राजकीय महाविद्यालय में मानव श्रंखला बनाए हुए छात्राएं। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को महिला सशक्तीकरण और नारी सम्मान के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन


महाविद्यालय में विशेष ‘नारी शक्ति वॉल’ तैयार की गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रेरणादायक संदेश लिखे। छात्राओं की ओर से बनाई गई मानव श्रृंखला ने समाज में महिलाओं की अहम भूमिका और उनकी शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्राचार्य सत्यवान मलिक ने कहा कि ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भरने के लिए आवश्यक हैं।
उन्होंने सशक्त नारी सशक्त समाज के विचार पर जोर दिया। मौके पर एनएसएस अधिकारी रितु और एनसीसी अधिकारी डॉ. ज्योति लडवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें