फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिखेवाला में बुधवार को डोर टू डोर सर्वे कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।नशा मुक्ति टीम के इचांर्ज उपनिरीक्षक नरेश कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है बल्कि युवाओं का भविष्य भी खराब कर देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी देश का भविष्य हो। पढ़ाई, खेल और अपने सपनों में ध्यान लगाओ। नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहो। अगर गांव या आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखें तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के खतरों से भी अवगत कराया।
आजकल अपराधी फोन कॉल, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से व्यक्तिगत जानकारी जैसे ओटीपी, पासवर्ड आदि हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में सभी को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना जरूरी है। हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग और यातायात संकेतों का पालन हमारी सुरक्षा के लिए जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें