फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाएं नागरिक : गहलावत

विज्ञापन
26जेएनडी17 : पीआईजी महाविद्यालय में छात्राओं को संबो​धित करते हुए प्राचार्य जय नारायण गहलावत। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से फसल अवशेष प्रबंधन पर व्याख्यान हुआ। प्राचार्य जय नारायण गहलावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तभी संभव है जब नागरिक सक्रिय रूप से भागीदारी निभाएं।
उन्होंने छात्राओं से मुहिम की फ्लैग बियरर बनकर अपने गांव में किसानों तक सही जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। कृषि विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार और इंजीनियर रवि ने पराली जलाने से होने वाले नुकसान और इसके समाधान पर जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरता घटती है और वायु प्रदूषण को बढ़ाता है। विशेषज्ञों ने हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, मल्चर, सहित विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों और सरकारी योजनाओं के बारे में छात्राओं को अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि पराली प्रबंधन में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और विद्यार्थी गांवों में किसानों को टिकाऊ कृषि तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में कृषि विभाग और टीम की ओर से सूचना-पुस्तिकाएं छात्राओं को वितरित की गईं। मंच संचालन डॉ. मोहित रांगी ने किया, जबकि संचालन एवं समन्वय में अजीत और डॉ. मोनिका ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें