फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्राओं को बैंकिंग प्रणाली, बचत,और डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी

विज्ञापन
फोटो 9 नरवाना। छात्राओं को वित्तीय साक्षरता और सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए। स्रोत संस्था
विज्ञापन
नरवाना। एसडी महिला महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला प्रकोष्ठ, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ और कॅरिअर गाइडेंस सेल के संयुक्त तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता एवं सरकारी योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आर्थिक रूप से जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वित्तीय शिक्षा प्रशिक्षक धर्मेंद्र कुमार कथूरिया ने छात्राओं को बैंकिंग प्रणाली, बचत, वित्तीय नियोजन और डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सावधानी बरतने तथा किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन और पासवर्ड साझा नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने पीपीएफ और प्रधानमंत्री जन-धन योजना के बारे में भी बताया। पंजाब नेशनल बैंक, सच्चा खेड़ा से पहुंचे डॉ. पीके भारद्वाज ने विभिन्न सरकारी योजनाओं, उनकी पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी।
उन्होंने छात्राओं से योजनाओं की जानकारी अपने परिवार और समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। सेवा संकल्प अभियान की प्रभारी डॉ. शालू सचदेवा, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. नयनदीप और कॅरिअर गाइडेंस सेल प्रभारी मधु शर्मा ने वित्तीय जागरूकता को महिला सशक्तीकरण और कॅरिअर विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर डॉ. अनिता छाबड़ा, रेखा कोहली, रुक्मिणी और सुमन गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें