फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोजगार मेले में 55 अभ्यर्थियों में से 50 का चयन

विज्ञापन
फोटो 14जेएनडी30-आईटीआई में लगे मेले में मौजूद कंपनी अ​धिकारी और बच्चे। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें कुल 55 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 50 का चयन किया गया। प्लेसमेंट में लुबॉइल फिल्ट्रेशन सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, आईएमटी बिनौला, हरियाणा की भर्ती टीम ने अभ्यर्थियों की योग्यता और तकनीकी दक्षता के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कैंपस प्लेसमेंट में आईटीआई की सभी ट्रेडों के अभ्यर्थियों को रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध करवाए गए। चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा नियुक्ति पत्र दिए जाने की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य ने कहा कि कैंपस प्लेसमेंट प्रशिक्षुओं को सीधे उद्योगों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। इससे युवाओं को अपनी तकनीकी दक्षता के अनुरूप रोजगार और अप्रेंटिसशिप पाने का अवसर मिलता है। संस्थान की ओर से भविष्य में भी अधिक से अधिक कंपनियों को आमंत्रित कर ऐसे आयोजन किए जाएंगे, ताकि प्रशिक्षुओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें