फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों को प्लास्टिक मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राजकीय महाविद्यालय अलेवा में बुधवार को कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ, एनएसएस, समाजशास्त्र और भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. मनोज कुमार ने की जबकि प्राचार्य मुनीष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य मुनीष कुमार ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय हरित अधिकरण की स्थापना और पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। बताया कि एनजीटी पर्यावरण संबंधी विवादों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करता है।
प्रो. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रो. प्रदीप सहारण, चांद राम और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें