फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों ने रैली निकाल दिया नशा न करने का संदेश

Thu, 10 Jul 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी28-नशा के खिलाफ रैली को रवाना करते हुए कार्यभारी मुख्याध्यापक गुलशन कुमार। संवाद
विज्ञापन
उचाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भौंगरा में तंबाकू मुक्त पीढ़ी के लिए जागरूकता रैली निकाली। कार्यभारी मुख्याध्यापक गुलशन कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी के दौरान नशा विरोधी नारे लगाए। नशा बुरी दशा और जो पीएगा शराब, वह होगा खराब जैसे नारों के साथ ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन


रैली संयोजक मा. राम प्रसाद ने युवा पीढ़ी को तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आजकल विद्यार्थी हुक्का बार, सिगरेट और बीड़ी के चक्कर में अपना भविष्य खराब कर रहे हैं। कार्यक्रम में पेंटिंग, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इस मौके पर मंदीप कंदौला, पवन दलाल, अनीता, सुनीता और इंदिरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें