फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: केंद्रीय विद्यालय बुडायन में विद्यार्थियों ने संभाली शिक्षक की भूमिका

Sun, 06 Sep 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बुडायन में शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों और शिक्षकों की ओर से आयोजित विशेष प्रार्थना सभा से हुई। प्रार्थना, विचार, कविता, शब्द एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय में आयोजित ‘एक दिन के शिक्षक’ गतिविधि विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर अध्यापन कराया और कक्षा संचालन की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान शिक्षकों एवं विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की कक्षाओं का निरीक्षण किया। उनके अध्यापन कौशल, अनुशासन बनाए रखने और कक्षा संचालन की क्षमता के आधार पर मूल्यांकन किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान का चयन किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित नहीं होते, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस गतिविधि से विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य की जिम्मेदारियों को करीब से समझने का अवसर मिला। साथ ही उनमें नेतृत्व, अनुशासन, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें