फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों ने लिया पौधे लगाने और प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प

विज्ञापन
फोटो 02जेएनडी09-जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को संबो​​धित करते हुए विष्णु कुमार बागड
विज्ञापन
जींद। पटियाला चौक स्थित जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने के साथ प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सौरभ भारद्वाज ने की। मुख्य वक्ता बोर्ड के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर विष्णु कुमार बागड़ी ने जींद और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते वायु प्रदूषण और घटते भूजल स्तर पर चिंता जताई। पर्यावरण संरक्षण किसी एक दिन का काम नहीं, बल्कि इसे रोजमर्रा की जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है।
बागड़ी ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसके पेड़ बनने तक देखभाल करें। उन्होंने कहा कि बच्चे पर्यावरण संरक्षण में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। वे खुद जागरूक बनें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

उन्होंने आगामी दिवाली पर आतिशबाजी और पटाखों का इस्तेमाल नहीं करने का आह्वान किया, ताकि प्रदूषण को कम किया जा सके। वन विभाग के वनरक्षक जसपाल राणा ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान शैलेंद्र जागलान, अंग्रेजी प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह, वाणिज्य प्रवक्ता सुमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें