फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हरियाणा दिवस पर 50 से अधिक युवाओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
फोटो 02जेएनडी17-रक्तदान ​शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाते हुए सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी। स्रोत
विज्ञापन
सफीदों। हरियाणा दिवस पर वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति और श्याम स्वामी जागरण पार्टी की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें युवाओं ने 50 से अधिक यूनिट रक्तदान किया। हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर रक्तदाताओं का बैज लगाकर उत्साहवर्धन किया। कर्मवीर सैनी ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाना सबसे बड़ी मानव सेवा है। चिकित्सा विज्ञान ने काफी प्रगति की है, लेकिन मानव रक्त का आज भी कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान ही जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान का माध्यम बनता है। शिविर में जगदीश कश्यप, निर्मल संधू एडवोकेट, सूरजभान सैनी, राजेंद्र सरपंच सहारनपुर, जय सिंह, यशपाल सूरी, रमेश भारद्वाज सरपंच सरना खेड़ी, वीरेंद्र सैनी सरपंच सरफाबाद, विकास रोहिल्ला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें