फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों ने बिखेरी हरियाणवी संस्कृति की छटा

विज्ञापन
30 लाखनमाजरा स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्स
विज्ञापन
रोहतक। लाखनमाजरा स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंडस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव मनाया गया। इस उत्सव में हरियाणवी परिधानों से सज-धज कर आए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने हरियाणवी गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने पनी प्रस्तुतियों से हरियाणवी संस्कृति की छटा बिखेरी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने उत्सव में शिरकत की। कार्यक्रम में 5वीं से 8वीं और 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, एकल नृत्य, समूह नृत्य, स्किट और रागिनी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। खंडस्तर पर विजेता विद्यार्थियों को अब जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
खंडस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के मंच का संचालन रेणुका खत्री व विजय रोहिला ने किया। इस अवसर पर कक्षा 9 से 12 व कक्षा 5 से 8 के प्रतिभागियों ने भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी साधना व जिला सांस्कृतिक संयोजक रविंद्र अहलावत व डीपीसी विजेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल सुशीला देवी, सरोज, पूर्णिमा, गोविंद राम व टीम इंचार्ज भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी विजय मित्तल व राम प्रसाद गर्ग का भी योगदान रहा।
प्रतियोगिताओं में पीएम श्री टिटौली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरनावठी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरक जाटान, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखन माजरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिडी व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैंसी स्कूलों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें