रोहतक। सोमवार से शुरू हो रहे नवरात्र की बाजार में तैयारी शुरू हो गई है। व्रत के लिए कुट्टू का आटा, सामकिया व अन्य सामान दुकानों पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
पुरानी अनाज मंडी के दुकानदार पंकज ने बताया कि नवरात्र के आगमन से पहले ही बाजार में व्रत में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री शुरू हो गई है। व्रत के दौरान सबसे अधिक मांग रहने वाले कुट्टू का आटा, सामकिया व साबूदाना अभी से दुकानों पर उपलब्ध हैं।
कुट्टू का आटा इस समय खुला 120 रुपये व पैकेट में 130 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। वहीं सामकिया 100 रुपये किलो व साबूदाना 60 से 70 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है। दुकानदारों ने बताया कि फिलहाल इन पदार्थों की खरीदारी सीमित है लेकिन जैसे ही नवरात्र की शुरुआत होगी बिक्री में तेजी आएगी। व्यापारी बताते हैं कि हर साल नवरात्र के पहले दिन से इन वस्तुओं की डिमांड बढ़ जाती है।