फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी प्रतिभा पहचानकर सफलता की नई उड़ान भरें : डीसी

विज्ञापन
26जेएनडी25: डीसी लघु सचिवालय में विद्या​र्थियों के साथ संवाद करते हुए। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि हर विद्यार्थी को अपनी रुचि और क्षमता पहचानकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। निरंतर प्रयास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। डीसी ने यह बात मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में नरवाना के निजी स्कूल के विद्यार्थियों से संवाद के दौरान कही।
कार्यक्रम में कक्षा छठी से नौवीं तक के विद्यार्थियों ने कॅरिअर, शिक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक सेवाओं और जीवन में सफलता से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। डीसी ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफलता केवल आईएएस, डॉक्टर या इंजीनियर बनने तक सीमित नहीं है, बल्कि कलाकार, खिलाड़ी, लेखक और अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट कार्य कर समाज व देश की सेवा की जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लेना जरूरी है।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य सिल्की चोपड़ा, शिक्षिका रवीना राय, शोभना राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें