जींद। छोटू राम किसान महाविद्यालय में मेंटल हेल्थ वेलनेस क्लब की तरफ से काउंसलिंग कैंप और व्याख्यान का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. जगबीर सिंह ने कहा कि आज के दौर में विद्यार्थियों का विपरीत परिस्थितियों में भावनात्मक और सामाजिक रूप से मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े संकोच को त्याग कर खुलकर अपनी बात रखनी चाहिए। कॉलेज की नेशनल टास्क फोर्स के नोडल ऑफिसर और समाजशास्त्र के प्राध्यापक डॉ. संजय खर्ब ने काउंसलिंग की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को समझाया कि एक काउंसलर आपको यह नहीं बताता कि क्या करना है, बल्कि वह आपके अपने विचारों और भावनाओं को समझने में आपकी मदद करता है।
उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि किसी भी मानसिक समस्या को मन में दबाने के बजाय तुरंत नियुक्त नोडल अधिकारी से संपर्क करें। इस अवसर पर प्रो. विनोद गिल, डॉ. रविंदर और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद