फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छोटू राम किसान महाविद्यालय में इंटर्नशिप वर्कशॉप का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। छोटू राम किसान महाविद्यालय में शनिवार को इंटर्नशिप सेल की तरफ से वर्कशॉप का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इंटर्नशिप सेल प्रभारी सुशील शर्मा ने बीए और बीकॉम के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को पंजीकरण से लेकर प्रशिक्षण की पूरी प्रक्रिया से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि केवल सैद्धांतिक नहीं बल्कि व्यावहारिक ज्ञान ही भविष्य में आजीविका अर्जन का मुख्य आधार बनता है। प्राचार्य डॉ. जगबीर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा के साथ-साथ कार्यस्थल के अनुभवों के लिए भी तैयार रहना चाहिए। इंटर्नशिप के माध्यम से विद्यार्थी अनुशासन, कार्यप्रणाली और व्यावहारिक चुनौतियों को करीब से समझ पाते हैं। वर्कशॉप के दौरान डॉ. मीनाक्षी हिंदी, डॉ. मीनाक्षी इतिहास और डॉ. सोनू लोक प्रशासन ने विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें