फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्र नेताओं पर आरोपों के खिलाफ भड़के छात्र

विज्ञापन
24जेएनडी07: सीआरएसयू की रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपते हुए किसान छात्र संगठन के सदस्य। स्रोत : विद
विज्ञापन
किसान छात्र एकता संगठन ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में किसान छात्र एकता संगठन ने मंगलवार को कुलसचिव डॉ. सीमा गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर छात्र नेताओं पर लगाए गए गंभीर आरोपों का विरोध जताया। संगठन ने आरोपों को निराधार बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
कार्यकारिणी प्रधान गोविंद सैनी ने कहा कि करीब दो सप्ताह पहले छात्र हॉस्टल की समस्याओं को लेकर पूर्व रजिस्ट्रार एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश बंसल से मिले थे लेकिन समस्याओं का समाधान करने के बजाय छात्र नेताओं पर नशे को बढ़ावा देने जैसे बेबुनियाद आरोप लगाए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये आरोप पूरी तरह असत्य हैं और छात्र आंदोलन की छवि को धूमिल करने का प्रयास है। छात्र नेता नवरत्न माथुर ने कहा कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए उच्चस्तरीय, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच कमेटी का गठन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में कोई छात्र नेता दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। यदि आरोप लगाने वाला अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें