उचाना। खरकभूरा स्टेडियम में एक से 6 अगस्त तक आयोजित खंडस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोधर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के छात्रों ने 52 पदक जीते जिनमें 27 स्वर्ण, 13 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। डीपीई मुनीत बेरवाल ने बताया कि एथलेटिक में स्कूल के सात खिलाड़ियों ने स्वर्ण, 13 ने रजत और 11 ने कांस्य पदक हासिल किए।
कराटे में 17 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। ताइक्वांडो में दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। योग में एक खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता।
स्कूल की अंडर 19 लड़कों की टीम ने खो खो में स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक विजेताओं में मुस्कान, काजल, निशु, मोनिका, खुशबू, मनीषा, सुधा, अनु, निक्की, मीनाक्षी, शिवानी, काजल, स्नेहा, अलीशा, रिया और आंचल आदि शामिल हैं। कांस्य पदक अंकित, राहुल, अहम, मोनिका, मंजू और मानसू शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों का स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य बीके दत्त ने सभी खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि स्कूल के विद्यार्थी हर क्षेत्र में निरंतर सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर सुशील, बलिंद्र गिल, सतविंदर श्योकंद, मनरूप, राजबीर, श्रवण कोच, ईश्वर और सरिता भी मौजूद रहे।