06जेएनडी36-नहर से बाहर निकालने के बाद जमीन पर पड़ी महिला। संवाद
नरवाना। आत्महत्या करने के लिए एक महिला सिरसा ब्रांच नहर में कूद गई। वहां पर मौजूद दो युवकों की तत्परता से उसकी जिंदगी बच गई। बुधवार दोपहर को एक महिला नहर के पास ही फोन पर बात कर रही थी। फिर अचानक वह नहर में कूद गई। आसपास मौजूद बुजुर्ग महिला और दो युवक मौके पर पहुंचे। फिर दोनों युवकों ने नहर में छलांग लगाई और डूबर रही महिला को बाहर निकाला। लोगों ने महिला के परिजनों को सूचना दी और परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने महिला की हालत देखकर उसे नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। सदर थाना प्रभारी पूर्ण सिंह ने बताया कि इस मामले की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। शिकायत आने के बाद मामले की जांच की जाएगी। संवाद