फोटो 23जेएनडी08-महार्षि जमदग्नि राजकीय महिला महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा की विजेता छात्राएं अपने स्
जींद। राजकीय महाविद्यालय में 20 नवंबर को आयोजित सफीदों जोनल युवा महोत्सव में महार्षि जमदग्नि राजकीय महिला महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की टीम ने स्किट और माइम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रिचुअल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
तीन प्रतियोगिताओं में मिली इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों ने अपनी कला, अभिनय और टीमवर्क के दम पर निर्णायकों को प्रभावित किया। स्किट और माइम में प्रथम स्थान मिलने से महाविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा सामने आई, वहीं रिचुअल में दूसरा स्थान हासिल कर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्राचार्य कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्साह के साथ सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद