फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्रों की गूंज कार्यक्रम में परीक्षा लीक पर भाजपा सरकार को घेरा

Sun, 05 Jul 2026 04:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी13: छात्रों की गूंज कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता व छात्र संगठनों के सदस्य।
विज्ञापन
जींद। नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सैंकड़ों कांग्रेसी और छात्र नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुहिम का समर्थन करते नजर आए। कार्यक्रम में भाजपा सरकार की शिक्षा नीतियों की कड़ी आलोचना की गई।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने की। पूर्व केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह और हरियाणा युवा कांग्रेस प्रभारी मिमांशा आर्य सहित कई नेता मौजूद थे। कार्यक्रम में राहुल गांधी के उस वक्तव्य को सुना गया जिसमें उन्होंने कोटा में छात्रों का दर्द सुना था।
ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा भाजपा सरकार में छात्रों के हित सुरक्षित नहीं हैं। देश की शिक्षा व्यवस्था आईसीयू में पहुंच चुकी है। मिमांशा आर्य ने कहा कि सरकार की नकारा नीतियों से छात्र हताश हुए हैं। उन्होंने बताया कि देश के हर प्रदेश में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र और संविधान को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नीट जैसी परीक्षाएं लीक होने पर छात्रों की कोई सुनवाई नहीं होती। छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। एनएसयूआई जिला प्रधान मोहित लाठर ने कहा कि सरकार की नीतियों के विरोध में छात्र वर्ग मैदान में खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें