फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वर उत्सव में छात्रों ने दी ग्रुप डांस व स्किट में शानदार प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। राजकीय महाविद्यालय सफीदों में स्वर उत्सव का आयोजन प्राचार्या डॉ. तनाशा हुड्डा की अध्यक्षता में किया गया। मुख्यातिथि प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. रणबीर यादव और डॉ. हरिओम शामिल हुए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सोलो सॉन्ग, ग्रुप सॉन्ग, स्किट, और ग्रुप डांस जैसी शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अंजू शर्मा ने किया और मंच संचालन की भूमिका डॉ. रुचि भारद्वाज ने निभाई। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. तनाशा हुड्डा ने कहा कि छात्रों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें