फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसी, एससी वर्ग के छात्र नहीं भर पा रहे स्कॉलरशिप फॉर्म : एबीवीपी

Sat, 08 Nov 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा के बीसी और एससी वर्ग के विद्यार्थी इस वर्ष छात्रवृत्ति के फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई अध्यक्ष राहुल कक्कड़ ने बताया कि हरियाणा सरकार हर साल उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करती है लेकिन इस बार सरकार ने सभी बीसी और एससी वर्ग की स्कॉलरशिप को हटाकर नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पोर्टल पर तकनीकी समस्याओं के चलते दो, तीन, चार और पांच वर्ष के विद्यार्थी नॉट रजिस्टर्ड दिखा रहे हैं जिससे आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने बताया कि बीसी वर्ग के विद्यार्थियों को पिछले दो वर्षों से स्कॉलरशिप नहीं मिली है और अब यह समस्या फिर से उत्पन्न हो गई है।
एबीवीपी ने सरकार से मांग की है कि इस मामले पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और तकनीकी दिक्कतों को दूर किया जाए ताकि सभी पात्र विद्यार्थी 15 नवंबर तक अपने आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें