फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से बांधा समा

विज्ञापन
फोटो 11जेएनडी15-स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर रिहर्सल में हिस्सा लेती छात्राएं। स्रोत प्रशासन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जींद। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत मंगलवार को डीएवी पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन किया गया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। प्रस्तुतियों में देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन

नगराधीश मोनिका रानी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं बल्कि महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रमों में ल्यूमिना इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की देशभक्ति कोरियोग्राफी, वेंदाता इंटरनेशनल स्कूल नरवाना का गिद्धा, स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की हरियाणवी नृत्यावली, नवोदय विद्यालय खुंगा कोठी की कोरियोग्राफी, आधारशिला पब्लिक स्कूल की देशभक्ति कोरियोग्राफी तथा डीएवी पब्लिक स्कूल की हाइड्रोजन ट्रेन पर आधारित कोरियोग्राफी का चयन किया गया। राष्ट्रगान के लिए सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम चुनी गई। मुख्य समारोह नई अनाज मंडी में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें