नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में हिंदी पखवाड़ा, शिक्षक-अभिभावक बैठक और राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत विभिन्न गतिविधियों व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तीनों कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि हिंदी पखवाड़े के तहत हुई खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा एक से 5 वर्ग में अवी, प्रीति और मानसी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कक्षा 6 से 8 वर्ग में दीक्षा, तेजस, अवनी, प्रतिज्ञा, सृष्टि और रियांशा प्रथम रहे जबकि कोहिनूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 12 वर्ग में खुशी, लक्ष्मी और वंशिका ने प्रथम, तमन्ना ने द्वितीय और पूर्वी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
शिक्षक-अभिभावक बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति और सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई। प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में विद्यालय और अभिभावकों की संयुक्त भूमिका महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में भाषण, खेल प्रश्नोत्तरी, स्लोगन लेखन, चार्ट मेकिंग और खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
फोटो 2 नरवाना। पोस्ट दिखाते हुए विद्यार्थी। स्रोत संस्थान।