संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय हरियाणा उत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। इसमें कलाकारों का अद्भुत संगम देखने को मिला। पहले दिन लोकप्रिय सिंगर अमन जाजी के बहु चौधरियां की गाने पर छात्र जमकर झूमे। पंडाल तालियों और उत्साह से गूंज उठा।
सिंगर अमन के गानों ने कार्यक्रम में खास ऊर्जा भर दी और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ डांस का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में युवा वर्ग की भारी भीड़ देखने को मिली। विश्वविद्यालय में हरियाणवी रंग, लोकगंध और उत्सव का उल्लास छाया रहा। हरियाणवी कलाकार बुद्ध राम, एसजी रॉय, सुशील कैथल, डीवी सैनी, प्रेम देहाती, सूरज बेदी, लीला सैनी ने प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो. डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि हरियाणवी गीत, लोककला और सिनेमा का भविष्य उज्ज्वल है। यह केवल मनोरंजन नहीं बल्कि प्रदेश की संस्कृति, विरासत और अस्मिता का प्रतीक है। विश्वविद्यालय का यह आयोजन संस्कृति संरक्षण की दिशा में मजबूत संदेश देता है।
उन्होंने स्वर्गीय हरिचंद मिड्ढा को याद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए शिक्षा के नए द्वार खुले हैं। हरियाणा विधानसभा के स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा और दादा लखमी चंद विश्वविद्यालय के कुलपति अमित आर्य का स्वागत किया।
समारोह में जिला पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह, नगर निगम चेयरपर्सन अनुराधा सैनी, कनाडा से आए डॉ. गुरिंद्र सिंह हांडा, पूर्व प्राचार्य कुलबीर रेढ़ू, डॉ. हरपाल सिंह और कल्चर काउंसिल की अध्यक्ष अनीता मौजूद रही। कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन के योगदान की भी सराहना की गई।
मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि हरियाणा की संस्कृति मेहनत, सरलता और मिट्टी की खुशबू से भरी है। युवा ही इसके असली वाहक हैं। पूर्व सांसद जनरल डीपी वत्स ने युवाओं की ऊर्जा देखकर इसे अनुशासन और उत्साह का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव सांस्कृतिक बोध और गौरव की भावना को मजबूत करते हैं।
सांय सत्र में प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सरकार संस्कृति और परंपरा को युवाओं से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चला रही है। यह उत्सव युवा चरित्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण है। पहला दिवस हरियाणा की लोक परंपराओं, कलाकारों की चमक और युवा उमंग का अद्वितीय संगम बनकर साबित हुआ।
28जेएनडी10 : सीआरएसयू में आयोजित हरियाणवी उत्सव में मौजूद पूर्व राज्य सभा सांसद डीपी वत्स और कु